भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर राजधानी इठलायी
रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को राजधानी रांची इठलायी। केसरिया, पीले समेत रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधान में रामभक्तों का सैलाब राजधानी की सड़कों से गुजरा। मुख्य जुलूस में रांची और आसपास के इलाके से आने वाली शोभायात्रा सब एक रस हो गयीं। शाम में तेज हवा के बहाव व बारिश के बीच भी राम भक्तों में जोश में सेवा का भी भाव दिखा। राम की भक्ति ऐसी अनूठी है कि इसमें जाति, धर्म, संप्रदाय सभी कुछ विलीन हो जाते हैं। इस रामनवमी पर भी सभी समाज के लोगों ने समाजिक सद्भाव की मिसाल कायम की। अन्य समुदायों के लोग श्रीराम जनमोत्सव में ऐसे शामिल हुए जैसे भक्ति की धारा में सारे भेदभाव विलीन हो गए। विनम्रता और भाईचारे के प्रसाद में बुंदिया, हलुवा, चना, तरबूज, मिठाई और पकवान के साथ शर्बत, शीतल पेयज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.