सहारनपुर, मार्च 30 -- रामपुर मनिहारान। रविवार को शिवपुरी कालोनी से श्री रामनवमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों संग बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नाचते झूमते दिखाई दिए। श्री शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान की सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा श्री शिव मंदिर से शुरू होकर शिवपुरी कालोनी, रेलवे रोड, देवबंद रोड, राजबाहे की पटरी से होती हुई वापस शिवपुरी शिव मंदिर पर सपन्नं हुई। संरक्षक प्रेमचंद शर्मा, प्रधान मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, दीपक श्रीवाल, सुरेंद्र चौहान, वाशु, मोहित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.