मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम नवमी के पावन पर्व पर नई मंडी स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति, पटेल नगर द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह हवन, सुंदरकांड पाठ और कथावाचक ब्रजेश पाठक के प्रवचनों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने विधि-विधान से पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम का जीवन सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है, जिसे अपनाकर आदर्श समाज की स्थापना संभव है। समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन व संयोजक विकल्प जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा पटेल नगर से शुरू होकर शोभायात्रा मुनीम कॉलोनी, राजवाहा रोड और नई मंड...