मेरठ, जून 15 -- दशमेश नगर के शिव मंदिर में रविवार को आयोजित श्रीराम कथा में भगवान कार्तिकेय के जन्म का उद्देश्य, उनके दिव्य स्वरूप और भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्श है। उनके चरित्र से सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा के पालन की प्रेरणा मिलती है। कथास्थल पर विधि विधान के साथ व्यास पूजन के बाद कथा वाचक पंडित जनार्दन तिवारी ने बताया कि देवताओं को तारकासुर के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव के पुत्र के रूप में भगवान कार्तिकेय का अवतार हुआ। कहा कि ब्रह्माजी के वरदान के कारण तारकासुर का वध केवल भगवान शिव के पुत्र द्वारा ही संभव था। यह भी पढ़ें- वनवास की पीड़ा से रामराज्य की महिमा तक, कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु इसी उद्देश्य से भगवान शिव और माता पार्वती के द...