चंदौली, अप्रैल 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मां काली सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे नव दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित मारुति किंकर ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और माता जानकी के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिनका जीवन मानव समाज को सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि माता सीता, जिन्हें जानकी के नाम से भी जाना जाता है, साक्षात जगदंबा का स्वरूप हैं। उनका जीवन त्याग, समर्पण और धैर्य की अद्भुत मिसाल है। महाराज ने बताया कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाला अमृत स्रोत है। कथा के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर के दोषों को त्यागकर सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा प्रा...