गाजीपुर, मई 8 -- गाजीपुर। संकट हरण हनुमान मंदिर प्रकाश नगर के वार्षिक जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कथावाचक प्रसून कृष्ण महाराज ने किया। कथा के दौरान प्रस्तुत भक्तिमय भजन और गीतों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। प्रसून कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से जीवन की कठिन राह भी सरल हो जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मंदिर के पुजारी उदय पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...