उरई, मार्च 12 -- जालौन। संवाददाता श्रीशनिधाम गूढ़ा में चल रहे साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन बालि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्म कथा सुनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये।गूढ़ा में स्थित श्रीशनिधाम में श्रीविघ्न विनायक गणपति नव कुंडीय महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। पंडित मिथलेश महाराज यज्ञ क्रियाएं संपन्न करा रहे हैं। चौथे दिन कथा व्यास गुरुप्रसाद रामायणी ने बालि वामन की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के अवतार ने बालि से तीन पग भूमि मांगी थी और उन्होंने दो पग में ही आकाश व पाताल को नापकर बालि का अभिमान चूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भ...