धनबाद, जून 9 -- राजगंज, प्रतिनिधि। श्री भागवत सेवा समिति धारकिरो के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का चतुर्थ दिवस आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में आचार्य कन्हैया द्विवेदी (काशी, वाराणसी) ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग का रसपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होने कृष्ण जन्म की रात्रि, नंद बाबा का आनंद, गोकुल की मंगल बेला एवं कंस के अत्याचारों से मुक्ति का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा मंडप जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रसिद्ध झांकी कलाकार नवीन गुप्ता जी (झांकीवाले) द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्म की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें देवकी-वासुदेव, जेल का दृश्य, यशोदा-नंद बाबा का प्रेम, गोपाल लीला आदि अत्यंत आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.