घाटशिला, फरवरी 10 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के महुलडीहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति यज्ञ के चतुर्थ दिवस मंगलवार को प्रवचन की शुरुआत भागवत भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ हुई। कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने कथा में श्रोताओं पर पहले दिन दिए गए प्रश्नों के जवाब मांगे। इसके बाद वामन अवतार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव, नंदोत्सव, पुतना वध, कृष्ण की बाल लीला, ब्रजभूमि में कंस के अत्याचारों आदि पर व्याख्या किया। महाराज जी ने बताया कि जीवन का उद्देश्य धर्म की रक्षा करना है। इसके साथ भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति रखने की सीख दी। कृष्ण जन्म की खुशी में पूरे पंडाल को सजाया गया था। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण गुंजा...