सोनभद्र, मई 19 -- दुद्धी। स्थानीय रामलीला मंच पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सायं कालीन सत्र में व्यास पीठ पर विराजमान लड्डू गोपाल की आरती के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक बाल व्यास मानस महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने हृदय में कृष्ण भक्ति के पालन-पोषण और जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कथा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल कृष्ण भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...