सीतामढ़ी, मई 3 -- सोनबरसा। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा पंचायत के नरकटिया गांव में शुक्रवार को भक्ति और सामाजिक सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था लोक देवता भगवान शैलेश की वार्षिक पूजा का, जिसके उपलक्ष्य में 501 कुमारी कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली। दोपहर के समय बैंडबाजे और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु नरकटिया गांव से पैदल मार्च करते हुए पश्चिम दिशा में इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड स्थित अधवाड़ा समूह की गोगा नदी पहुंचे। वहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इसके पश्चात शोभा यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। यह भी पढ़ें- भगवान शैलेष की पूजा के लिए निकाली कलशयात्रा इस आयोजन की बड़ी विशेषता इसका सांप्रदायिक सौहार्द है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.