हरिद्वार, अगस्त 12 -- श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना जारी है। बुधवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही संसार के आदि और अनंत हैं। समस्त सृष्टि भगवान शिव से उत्पन्न होती है और अंत में उन्हीं में समाहित हो जाती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव भक्तों का कल्याण और दुष्टों का संहार करते हैं। भोलेनाथ की पूजा के लिए धन और बड़े आडंबर की आवश्यकता नहीं है। एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें भक्त से केवल निर्मल मन और सच्चे समर्पण की अपेक्षा होती है। यह भी पढ़ें- शिव की चर्चा ही परम् सत्य है: स्वामी ओमानंद उन्होंने कहा कि सावन में विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।ओम नमः शिव...