गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। साहबगंज कांवड़िया संघ द्वारा आयोजित सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास रविशंकर ने ब्रह्म उत्पत्ति और राजा दक्ष यज्ञ विध्वंस प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा पंडाल पूरे समय हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। वाराणसी से आए कलाकारों ने संगीतबद्ध शिवतांडव स्तोत्र पर आकर्षक नृत्य झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि ब्रह्मा जी की उत्पत्ति परमात्मा की दिव्य शक्ति से हुई और भगवान शिव समस्त सृष्टि के कल्याणकर्ता हैं। उन्होंने राजा दक्ष के अहंकार, माता सती के देह त्याग और वीरभद्र द्वारा यज्ञ विध्वंस प्रसंग का वर्णन करते हुए अहंकार से बचने का संदेश दिया। मुख्य यजमान ममता खेमका एवं महेश ख...