शामली, फरवरी 6 -- थानाभवन नगर के मोहल्ला शाहविलायत में स्थित प्राचीन बाड़ा मंदिर में शिव परिवार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठानों व विधिविधान से पूजाअर्चना की गयी। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन बाड़ा हनुमान शिव मन्दिर मे भगवान शिव परिवार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन पडित सिदार्थ शर्मा के सानिध्य मे धार्मिक अनुष्ठान व विधि विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मूर्तियों की ढोल नगाड़ो के साथ नगर परिक्रमा शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारम्भ पुर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के भतीजे अर्जुन राणा ने शिव परिवार की आरती के साथ की। शोभा यात्रा टंकी चौक, नई घास मण्डी, चौक बाजार, गणपत राय मार्केट आदि स्थानो से होती हुई मन्दिर परिसर मे समाप्त हुई। नगर परिक्रमा मे श्रृध...