आगरा, अगस्त 10 -- श्रावण माह के दूसरे सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुरोहितों ने श्रावण के पवित्र माह में सोमवार के दिन घरों व मंदिरों में भगवान शिव का विधि विधान से रूद्राभिषेक कराया। शहर व कस्बाई क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों ने भव्य आरती में शामिल होकर परिवार में सुख शांति व खुशहाली की कामना की है। सोमवार की सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतारें मंदिरों में दिखीं। शहर के पारना मठ मंदिर, खिड़किया और भूतेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- श्रावण पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे सोमेश्वर मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड के निकट भूतेश्वर मंदिर और योग मार्ग ...