प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा, संवाददाता। अधिमास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं ने पहले हर-हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद जलभर कर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन और अभिषेक किया। दोपहर बाद तक शिव मंदिरों और देवी मंदिरों पर भीड़ रही। पूरे दिन शिवालयों और उसके आसपास के क्षेत्रों में हर-हर महादेव गूंजता रहा। इसके अलावा कालाकांकर, सोनामऊ, मानिकपुर, शाहाबाद, करेंटी, नौबस्ता, जहानाबाद गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर पर मां के पूजन अर्चन को भक्तों की भीड़ दोपहर बाद तक जुटी रही। यह भी पढ़ें- शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों पर रहा मेले जैसा नजारा हौदेश्वरनाथ मंदिर पर मेले की व्यवस्था प्रबंधक जुगनू...