मुरादाबाद, अगस्त 17 -- सावन के तीसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तड़के से ही शिवालय भोले के जयकारों से गूंजने लगे। मुख्य शिवालयों पर देर रात से ही कांवड़ बेड़ों ने पहुंचना शुरू कर दिया। इनके जयघोष एवं डीजे की गूंज से पूरा क्षेत्र ही गुंजायमान हो गया। जिसे देख चौरासी घंटा और बाबा झारखंडी सहित अन्य कई मंदिरों में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक आरंभ कर दिया गया। आज भी कावंड़ों की अपेक्षा डाक कावंड़ें अधिक रही। उधर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार का व्रत भी रखा। चौरासी घंटा मंदिर यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डांगोवापोसी में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया भंडाराबाबा झारखंडी मंदिर मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया मंदिर पर रात एक बजे से ही कांवड़ बेड़े आने शुरू हो गए थे। भीड़ के कारण इनके ...