मेरठ, अगस्त 10 -- सावन मास के दूसरे सोमवार व शिवरात्रि पर्व से पूर्व नगर में शिव भक्ति का रंग दिखाई दिया। एक ओर प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की प्रातः से ही लाइन लग गई और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सोमवार शाम तक हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हजारों की संख्या में शिव भक्ति कावड़िया ऐतिहासिक नगरी में पहुंच गए। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान हस्तिनापुर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुविधाओं के लिए मध्य गंग नहर पर शिविर लगाए गए। यह भी पढ़ें- सावन की शिवरात्रि के लिए सजे शिवालय, आज होगा जलाभिषेक कांवड़ सेवा संघ संचालक ने कहा कि कांवड़िये लंबी यात्रा कर श्रद्धा के साथ गंग...