रामगढ़, फरवरी 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा कोयलांचल हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भुरकुंडा स्थित प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसके अलावा हॉस्पीटल कॉलोनी, जवाहरनगर, पटेलनगर, रिवरसाइड गांधी पार्क, आकाशदीप कॉलोनी, सेंट्रल सौंदा, सौंदा डी, सौंदा बस्ती, लपंगा कॉलोनी, भदानीनगर स्टेशन कॉलोनी, पाली, चिकोर, महुआ टोला, कोल कंपनी, कुरसे, लबगा, जराद और पाली क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की। इस दौरान कहीं अखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.