सुल्तानपुर, जून 1 -- मोतिगरपुर, संवाददाता भगवान शिव को समर्पित पुरुषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को भवं भवानी धाम मंदिर में भगवान शिव का डॉ मुकेश तिवारी ने बैदिक मंत्रोचार के बीच 1008 कमल पुष्प से रूद्राभिषेक कर लोक मगल सुख समृद्धि की कामना की। लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित शिवमूर्ति नगर, मोतिगरपुर में स्थित भवं भवानी धाम में श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंग, कालभैरव और शनिदेव के दर्शन का भी लाभ मिलता है। सावन मास में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके चलते प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ती है। प्रतिदिन आसपास के जिलों एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान शिव का 1008 कमल पुष्प से रुद्राभिषेक यह भी पढ़ें- सोहगरा में पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं...