मेरठ, अप्रैल 19 -- श्री श्वेतांबर तीर्थ क्षेत्र पर चल रहे वर्षीतप पारणा महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव पूर्वक भगवान की प्रभावना व पाद (चरण) प्रक्षाल किया। इसके बाद भगवान की रथयात्रा का निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पारणा महोत्सव में भगवान शांतिनाथ के प्रक्षाल पूजन के पश्चात आदिनाथ भगवान की प्रक्षाल व पूजा, अष्टापद में आदीश्वर भगवान का प्रक्षाल व पूजा, शांतिनाथ मंदिर में पंचकल्याणक पूजा, अष्टापद जी मंदिर में प्रभावना व पारणा मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार को साधर्मिक वात्सल्य विमलजिन परिवार, रीटाबेन, किरण कुमार पारेख, दिपाली बेन, भावेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना इसके बाद शांतिनाथ मंदिर...