भदोही, दिसम्बर 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव दरबार दर्शन को आस्थावान शनिवार को उमड़ पड़े। भगवान शनिदेव की विधिवत पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि शनिवार को भगवान शनिदेव का दर्शन करने से उनका ग्रह कट जाता है। प्रत्येक शनिवार को दर्शन को भक्तों का तांता लगता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार बजे भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया जाता है। ठंड होने के बावजूद ब्रह्ममूर्ति में ही शनिदेव के दर्शन को आस्थावानों का आगमन शुरु हो गया था। शनिदेव का दर्शन करने के बाद भक्त यमराज मंदिर में भी हाजिरी लगाते रहे। इसी तरह सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भी स्थित शनिदेव धाम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.