बुलंदशहर, मई 16 -- नगर के कचहरी रोड स्थित भगवान शनिदेव सिद्धपीठ पर शनिवार को शनि जयंती महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्री गुरुदेव सत्य साहिब स्वामी सत्येंद्र महाराज के सत्यास्मि मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भगवान शनिदेव की आराधना कर देश में सुख, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना की। उधर, नगर में कई स्थानों वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की प्रार्थना भी की। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या और भगवान शनिदेव जयंती पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन उत्सव की शुरुआत प्रात सात बजे भगवान श...