महाराजगंज, नवम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज कस्बा में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनि देव की प्रतिमा की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसके बाद विद्वानों द्वारा शनिदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा देव गढ़वा स्थित शिव मंदिर परिसर में पूजन अर्चन के साथ की गई। शोभायात्रा बृजमनगंज कस्बा होते हुए आमाकोट स्थित समय माता मंदिर तक गई। वहां पूजन अर्चन के बाद वापस नवनिर्मित मंदिर पर लोग पहुंचे। इस दौरान विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बाद मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं से उनका मिलन कराया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष, बच्चे भक्तिगीत थिरकते एवं जयकारा लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। शोभा यात्रा में आकर्षण मुख्य रूप से राधा कृष्ण की झांकी रही। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में मुख्य यजमान शीत लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.