भदोही, फरवरी 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फकीरपुर बैदा स्थित शनिधाम में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्त दर्शन कर कृतार्थ हुए। भक्तों की भीड़ को देखते हुए चार बजे भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। शनि प्रदोष होने के कारण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर में तो ऐसा लगा कि मानों शनिदेव मंदिर में मेला लग गया हो। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि शनि प्रदोष होने के कारण भक्तों की ज्यादा भीड़ रही। इस तिथि पर भक्त भगवान शनिदेव की विधिवत पूजन कर कृतार्थ होने के साथ ही पुण्य अर्जित करते रहे। विवाह और संतान सुख में आ रही बाधा तथा शनि साढ़ेसाती-ढैय्या, दशा दृष्टि आदि कष्टों से राहत को शनि प्रदोश का यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन किसी भी प्राचीन शनिदेव मंदिर में जाकर शनिदेव का तैलाभिषेक करने ए...