मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर,हिप्र.। महाशिवरात्रि सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से शिवरात्रि की तैयारी शुरू कर दी गयी है। रविवार की रात बाबा मनकेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शंकर का तिलकाभिषेक कमल कुमार कमल के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर बंटी कुमार, राम प्रसाद साह, आश, अमित, उपेन्द्र कुमार, युगल किशोर वर्मा, धीरज कुमार आदि मौजूद थे। श्री कमल ने बताया कि, महाशिवरात्रि शोभायात्रा में 55 झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने शोभायात्रा को लेकर शहर के प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...