भगवान वेंकटेश्वर को कराया नगर भ्रमण
बरेली, जून 28 -- पटेल नगर स्थित तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर) मंदिर का 56 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। वृंदावन धाम से पधारे पंडित राजन स्वामी ने सुबह विधि विधान से पूजन किया। शाम को भगवान वेंकटेश्वर और भूदेवी माता पद्मावती के विवाह समारोह की प्रतीक कल्याण पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान को पालकी में बिठाकर प्रतीकात्मक नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर के पुजारी मध्यम कुमार पाण्डे, प्रबंधक प्रवीन कुमार शर्मा, शंकरदास, आरए शर्मा, विकास सक्सेना, एस के त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- भगवान वेंकटेश्वर को कराया नगर भ्रमण यह भी पढ़ें- पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.