धनबाद, मार्च 22 -- भगवान विष्णु (बालाजी) के सहस्त्र नामों की उद्घोषणा से जगजीवन नगर गुंजायमान रहा। मौका था जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के 38वां वार्षिकोत्सव का। वेंकेटेश्वर टेंपल कमेटी के लोग इसे ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की प्रात: बेला में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में बालाजी के 1008 नामों के उच्चारण के साथ किया गया। भगवान के एक-एक नाम की उद्घोषणा पर भक्त जयकारे लगा रहे थे। भगवान विष्णु के सहस्त्र नमों की उद्घोषणा और जयकारे से बालाजी मंदिर ही नहीं पूरा जगजीवन नगर गुंजायमान रहा। दिव्यता के साथ हुआ भगवान बालाजी का अभिषेकप्रात: पूजन के बाद भगवान का दिव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक देखने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों नादस्वरम, शहनाई एवं मृदंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.