मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- खुशहालपुर रोड स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने भजन माला का आरंभ भगवान गणेश की वंदना से किया। ब्राह्मणों ने पूजन किया। व्योम त्रिपाठी ने भजनों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया भगवान श्री कृष्ण सभी सोलह कलाओं से युक्त हैं और भगवान विष्णु के साक्षात अवतार हैं। समस्त प्रकृति एवं सृष्टि का संचालक भी यही हैं। इनकी भक्ति और फिर शरणागति ही मोक्ष दायक हैं। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पूजन पुजारी राम कुमार उपाध्याय ने कराया। गुंजन उपाध्याय, रजनी सक्सेना,उर्मिला, नीरज, सुमन वर्मा, प्राची गुप्ता, सरोज, मिथलेश कुमारी, सरिता चौहान, नीतू सि...