भगवान विष्णु की कृपा से ध्रुव ने पाया अचल स्थान
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- सर्व प्रयास रसोई ट्रस्ट परिवार की च्वाइस बैंक्वेट हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास गोवत्साचार्य सत्य देवानंद महाराज ने कहा ध्रुव ने भगवान विष्णु की कृपा से अचल पद ग्रहण किया। यह आज भी आकाश में ध्रुव तारे के रूप में देखा जाता है। उन्होंने बताया श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को सात दिन में सांप के डसने से मृत्यु होने का श्राप दिया। मगर राजा परीक्षित को सात दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति हुई। अध्यक्ष उदयभान सिंह सहित विवेक पांडे, सीमा गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंजू पांडे, जूही माथुर, शरद माथुर, शैलेंद्र जुयाल, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दृढ़ भक्ति और संकल्प की कथा है ध्रुव प्रसंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.