मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधेपुर। द्वालख गांव में छह दिवसीय धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन में आस्था की अविरल धारा बह रही है। द्वालख गांव के विश्वकर्मा चौक स्थित नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छह दिवसीय महोत्सव की मंगलवार को भव्य शुरुआत हुई। इस अवसर पर द्वालख गांव में नवनिर्मित भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर से मंगलवार को छह दिवसीय दिव्य मूर्ति स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में 251 कन्याएं, नवयुवती व महिलाओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा नवनिर्मित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर से निकलकर ख्यातिप्राप्त हरेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के पास भुतही बलान सह तिलयुगा नदी घाट पर पहुंची। यह भी पढ़ें- महासर माता के प्राण प्रतिष्ठा को लेक...