बदायूं, फरवरी 16 -- उसहैत। दातागंज विधायक एवं सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति राजीव कुमार सिंह को कस्बे के वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को मांग पत्र दिया। मांग पत्र में भगवान वाल्मीकि स्वागत द्वार बनवाने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग पत्र पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रदीप कुमार जिला महासचिव भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज शाखा बदायूं, प्रदेशध्यक्ष सामुदायक शौचालय केयर टेकर ऐसोसिएशन, बाबू राम, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, कल्याण, प्रमोद, दुर्वेश, रामदास, डालचंद ,माखन, रिंकू, राहुल, पंकज मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...