बक्सर, मई 23 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। सुबे के मुखिया सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन पर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय कारा परिसर स्थित वामन भगवान के मंदिर में सीएम ने विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने उनका मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया। वामन चेतना मंच ने सीएम को वामन भगवान का चित्र,अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं चार सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। प्रमुख मांगे भगवान वामन मंदिर सहित संबंधित पौराणिक स्थलों को जोड़ते हुए भगवान वामन पंचकोसी कॉरिडोर का निर्माण कराया जाए। यह भी पढ़ें- लाइट एंड साउंड का हुआ उद्धाटन : अश्विनी चौबे प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय तीन दिवसीय भगवान वामन महोत्सव आयो...