बक्सर, दिसम्बर 25 -- युवा के लिए ---- उल्लास प्रथम तीन प्रतिस्पर्धियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों से मिलकर समस्याओं को सुना फोटो संख्या 26 कैप्शन - गुरुवार को तिनमुहानी के पास शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान में खिलाड़ियों को संबोधित करते चेयरमैन कमरुन निशा व श्रीकृष्ण चौबे। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सुमेश्वरनाथ स्थान स्थित भगवान वामन घाट पर गुरूवार से शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति का 42 वां खेल महोत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 26, 27 व 28 तक जारी रहेगा। नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरून निशा ने महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। साथ ही फुटबॉल मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान बक्सर हवाई अड्डा और चौसा टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला...