अररिया, जनवरी 6 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखण्ड के महादेव सिमरिया पंचायत अंतर्गत लखरानी प्रगतिशील आवासीय विद्यालय धनवे परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के प्रातःकालीन एवं सायंकालीन पाली में कथा व्यास महान शिक्षाविद, प्रज्ञावान दिव्य संत विभूति डाॅ0 श्री राम किंकराचार्य जी महाराज ने भक्ति मंगलाचरण के साथ अमृत रसधारा की अविरल अनुरागमयी वाणी से सम्पूरित भगवान श्री राम जन्म कथा एवं उनकी महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम हर परिस्थिति में मानवीय और दैवीय मर्यादा का अनुपालन किये हैं। अपने को सर्वश्रेष्ठ पुरूष के रूप में स्थापित किया इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। उन्होनें कहा कि भगवान राम और उनके तीनों भ्राता को चारों पुरूषार्थ प्राप्त है। राम धर्म, नैतिकता और कर्तव्य का लक्ष्मण अर्थ, धन, सम्पन्नता, समृध्दि और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.