लातेहार, मार्च 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के थाना चौक में श्री रामनवमी महासमिति ने मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार कोकिया। कार्यक्रम में डीसी उत्कर्ष गुप्ता,डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, महासमिति के संरक्षक व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीएम अजय रजक ,एसडीपीओ अरविंद कुमार और महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शामिल हुए। मौके पर पिछड़ा वर्ग के आयोग सदस्य लक्ष्मण यादव,जिप अध्यक्ष पूनम देवी,नगर अध्यक्ष महेश सिंह,विशाल भास्कर,राजन तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का शुरूआत डीसी,डीडीसी,पूर्व मंत्री समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद समिति ने सभी अतिथियों को पगड़ी और तलवार देकर सम्मानित किया। मौके पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। यह भगवान राम के जन्मोत्सव क...