मुरादाबाद, जनवरी 22 -- महाराणा प्रताप बाल विघा मंदिर स्कूल में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर की स्थापना के वर्षगांठ पर गुरुवार को स्कूल में भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्री राम सीता माता, हनुमान जी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रंबधिका प्रीति राघव, प्रधानाचार्य ममता कश्यप ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में केपी सिंह राणा, राजकुमार राणा, शीतल ठाकुर, माधवी गुप्ता, सरोज यादव, संजना सैनी, कल्पना यादव, सोनम, सीमा, कनिष्का आदि स्टाफ ने सहयोग किया। बच्चों में नैना ठाकुर,ज्योति, मोहिनी, सागर वर्मा, मानव सैनी, परी वर्मा, आराध्या, प्रिंस, अनमोल आदि बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किया बाद में सभी को प्रसाद वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...