अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। नुमाइश ग्राउंड जेल रोड स्थित वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में नौ दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। चौथे दिन रविवार को कथा व्यास पं. मनोज मिश्रा ने भगवान श्रीराम की सुंदर लीलाओं का वर्णन किया। बताया कि भगवान राम ने गुरु विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। बड़े-बड़े राक्षसों का संहार किया। माता अहिल्या का उद्धार किया। कथा में मुख्य अजमान सुधीर गोयल, गरिमा गोयल ने भगवान का पूजन किया। कपिल वार्ष्णेय, देवेश चंद्र, अनूप गुप्ता, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मकरध्वज गुप्ता, पवन मोरनी, शैलेंद्र वार्ष्णेय, विवेक सारस्वत, विमल, पदम गुप्ता, पवन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, अजय, अमित लाला शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भगवान राम ने किया राक्षसों का वध यह भी पढ़ें- वनवास की पीड़ा से रामराज्य की महिमा तक, कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी ह...