सीतापुर, अगस्त 9 -- हमूदाबाद,(सीतापुर) संवाददाता। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उनके घर में ही चढ़ावा चोरी कर डाली। छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई और बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई। कांग्रेस के साथ आज का युवा चट्टान की तरह खड़ा है। युवा बेरोजगार है, जिसके चलते जेन-जी ने आंदोलन किया। आंदोलन करने वाले बच्चों पर लाठियां चलाई गईं। कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ रोजगार देने की आवश्यकता हैं। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महमूदाबाद के गोडै़चा स्थित एक निजी लॉन में आयोजित संविधान बचाओ संवाद के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, क्योंकि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की गारंटी है, इसलिए इसकी...