मैनपुरी, नवम्बर 4 -- कस्बा में आयोजित रामलीला में सोमवार की रात सीता हरण, शबरी आश्रम, बाली वध, रावण वध का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ प्रधान नीरज पांडेय, जिपं सदस्य राजेश खटीक, नगर पंचायत लिपिक दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व वनवासी भगवान राम, लक्ष्मण की आरती कर किया। जिपं सदस्य ने कहा कि रामलीला के माध्यम से सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन संघर्ष देखने को मिलते हैं। कमेटी अध्यक्ष राहुल चौहान व सभी सदस्यों ने अतिथियों का रामनामी पट्टिका ओढ़ाकर व चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर राजू गुप्ता, निखिल गुप्ता, सौरभ, राहुल, प्रशांत तिवारी, घासीराम शाक्य, राघव चौहान, रमाकांत गुप्ता, सारस्वत सिंह, भरत गुप्ता, मंगल रावत, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.