बुलंदशहर, फरवरी 25 -- खुर्जा। जंक्शन रोड स्थित गाँव ई.जु. मौजपुर के शिव शक्ति मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास आचार्य मुनेशानन्द महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री राम के जन्म, वामन अवतार और राम-सीता विवाह के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। कथा की शुरुआत वामन भगवान के चरित्र चित्रण से हुई। आचार्य ने बताया कि किस प्रकार भगवान ने वामन रूप धारण कर राजा बलि का मान बढ़ाया और धर्म की स्थापना की। इसके पश्चात, जैसे ही भगवान राम के जन्मोत्सव का प्रसंग शुरू हुआ, पूरा मंदिर परिसर 'भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राम-सीता विवाह की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। कथा के दौ...