नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अयोध्या पर्व का रविवार को समापन हुआ। समापन सत्र में चंपत राय और राम बहादुर राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चंपत राय ने कहा कि भारत की पहचान संवेदनशीलता और सामाजिक एकता से रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण केवल एक शुरुआत है। अब जरूरत भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की है। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास को सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण की प्रक्रिया बताया। राम बहादुर राय ने कहा कि अयोध्या पर्व समाज में संवाद का मंच है, जहां परंपरा और आधुनिकता पर विचार होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की अयोध्या भविष्य की दिशा तय कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...