बाराबंकी, जनवरी 10 -- मसौली। कस्बा बड़ागांव में चल रही रामलीला (धनुषयज्ञ) के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तो के साथ डीजे की धुन पर राम बारात निकाली गयी। जगह जगह कलेवा व आरती की गई। रामलीला मैदान से मनमोहक झांकियों में सजी भगवान श्रीराम, माता जानकी की बारात निकाली गई। जो मोहल्ला पूरब टोला, बड़ीचौक, बड़ी मस्जिद, हरिजन बस्ती, मडीटोला, आईमाहार, नालीपर, मंझपटिया होते हुए देर शाम रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुई। बारात भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया और आरती उतारी गई। डीजे की धुन एवं अबीर गुलाल के साथ सभी भक्तिगण मदमस्त होकर जयश्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा क़स्बा भक्तिमय हो गया। बारात भ्रमण के दौरान महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की और जगह जगह खाध सामग्री का वितरण किया गया। बारात भ्रमण मे कमेटी अध्यक्ष सुरजन यादव, कल्लूराम यादव, राज...