दरभंगा, मार्च 28 -- बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी को लेकर जगह-जगह कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोहद्दी में निकाले गए शोभा जुलूस में राम-जानकी-लक्ष्मण- हनुमान की झांकी बनाइ गई थी, जो लोगों को आकर्षित कर रही थी। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवती, वृद्ध शामिल थे। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में जय श्रीराम सहित अन्य देवी-देवता के नारे लगाए जा रहे थे। शोभा जुलूस ने पूरे पोहद्दी गांव भ्रमण किया, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। समिति के अध्यक्ष कुंदन सहनी, लाल सहनी, सुरेंद्र सहनी, महंत घूरन दास, डॉ. दुलार चंद्र झा, उमेश सहनी, शंभू सहनी, लालबहादुर सहनी, रामवतार सहनी मिश्रीजी, कुशेश्वर सहनी, अरुण नायक, मुसाई सहनी, बिंदे सहनी, विशेश्वर सहनी, विश्वनाथ सहनी, चंदन सहनी, संतोष सहनी आदि...