रांची, जुलाई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं हैं। वो पूरे ब्रम्हांड के हैं और सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले हर नागरिक के दिल में बसते हैं। भाजपा ने हमेशा प्रभु राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और देश के संविधान का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए चढ़ावे और चंदे में जो अनियमितताएं सामने आई हैं, वह करोड़ों सनातनी भाई-बहनों की आस्था पर गहरी चोट है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का ...