भगवान राम का जीवन कर्तव्य-पालन, विनम्रता और उच्च नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण
शामली, अगस्त 22 -- थानाभवन चौक बाजार अग्रवाल धर्मशाला में श्री सनातन शिव शक्ति हनुमान मंडल परिवार के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा में प्रवचन करते हुए कथा ब्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा ईश्वर दर्शन के बिना जीव अतिशय तड़पता रहता है। हमें अपने प्रभु के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए और सच्ची श्रद्धा विश्वास अनुराग के साथ सेवा करनी चाहिए़ । महाराज श्री ने कहा प्रभु अपने भक्तों के हार्डी में अभिमान नहीं रहने देते।नारद मोह में नारद के अहंकार ओर मोह को भंग किया । तदुपरांत महाराज ने श्री राम प्रकट उत्सव का सुंदर वर्णन करते हुए कहा भगवान राम का प्रकट उत्सव लौकिक पर्व नहीं है, बल्कि सनातन अध्यात्म में यह आत्मा के जागरण, मर्यादा, धर्म (सत्य) की स्थापना और अंतःकरण में दिव्य चेतना के अवतरण का प्रतीक है। अध्यात्म में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.