आरा, मार्च 30 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव के क्रम में सोमवार को शांतिनाथ परिसर से गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह के समय में युवाओं की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बच्चें एवं युवा हाथों में जैन पचरंगा ध्वज लेकर भगवान महावीर का जयकारा लगाए। बच्चे जयकारा लगाते हुए जैन समाज के घर-घर पहुंचे वहां लोगों को जैन ध्वज एवं मिष्ठान वितरण किए। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर आरा स्थित सभी जैन मंदिरों में भव्य अभिषेक, पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सौभाग्यशाली पात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.