हरदोई, मार्च 30 -- हरदोई। जैन धर्म के अनुयायियों ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। जैन समाज के महामंत्री पवन जैन ने बताया कि स्थानीय ग्लोबल कॉलोनी, रेलवेगंज स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 6 बजे से भगवान का मस्तकाभिषेक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात विश्व के समस्त जीवों के कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए शांतिधारा की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप एवं फल-से देव, शास्त्र, गुरु, 24 तीर्थंकरों एवं भगवान महावीर की सामूहिक पूजा अर्चना की। शाम को मंदिर में समाज के सभी परिवारों द्वारा भगवान महावीर चालीसा का 40 बार पाठ किया गया। इसके बाद पंच परमेष्ठी एवं भगवान महावीर की सामूहिक आरती हुई। इस द...