भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। शहर में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकालकर भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उसके बाद रजपुरा मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में झण्डा एवं नर लिए चल रहे भक्त आकर्षण के केंद्र रहे। जैन समुदाय के लोगों ने शहर के रजपुरा बीडा कालोनी स्थित जैन मंदिर से मंगलवार की सुबह सवा सात बजे शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा रजपुरा चौराहा, भदोही तहसील परिसर, रिंग मार्केट से रजपुरा चौराहा, औराई मार्ग होते हुए पुन: जैन मंदिर बीडा कालोनी पहुंची। यात्रा के दौरान लोग हाथों में झण्डा एवं बैनर लिए वाहन पर रखे भगवान महावीर के चित्र के साथ पैदल चल रहे थे। श्रद्धालुओं के गगन भेदी नारों से समूचा नगर गूंज उठा। जैन मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पू...