आरा, मार्च 31 -- भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के समापन पर आमसभा आरा, एसं। श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी त्रिदिवसीय जन्म कल्याणक 2625 वें महोत्सव के समापन पर मंगलवार को आम सभा आयोजित हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि आरा नगर की मेयर इंदु देवी, भाई बरमेश्वर, अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन, स्वगताध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम महाविराष्टक व स्वागत गान से शुरू हुआ। उपस्थित जन समूह के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भजन, नाटक मंचन, भाव नृत्य की प्रस्तुति हुई। मेयर इंदु देवी ने कहा कि भगवान महावीर का मुख्य संदेश अहिंसा परमो धर्म: (अहिंसा ही सर्वोच्च धर्म है) और जियो और जीने दो था। उन्होंने करुण...